Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद, ड्रोन से तलाशी जारी

Summary :

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बता दें कि मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन जवान ने दम तोड़ दिया। विशिष्ट सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने डोडा और उधमपुर के बीच सेओज धार के ऊंचाई वाले क्षेत्र से लगे डुड्डु क्षेत्र में अभियान शुरू किया। जब संयुक्त सुरक्षा बल आतंकवादियों के करीब पहुंचे तो मुठभेड़ शुरू हो गई। Udhampur Encounter: तलाशी अभियान चलाया गया आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ से पहले कल रात में घेराबंदी कर दी गई…

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बता दें कि मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन जवान ने दम तोड़ दिया। विशिष्ट सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने डोडा और उधमपुर के बीच सेओज धार के ऊंचाई वाले क्षेत्र से लगे डुड्डु क्षेत्र में अभियान शुरू किया। जब संयुक्त सुरक्षा बल आतंकवादियों के करीब पहुंचे तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

Udhampur Encounter: तलाशी अभियान चलाया गया

Udhampur Encounter
Udhampur Encounter

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ से पहले कल रात में घेराबंदी कर दी गई थी और आज सुबह तलाशी अभियान चलाया गया है। सूचना मिली थी की जंगल में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए है और जवानों ने घेराबंदी करके ड्रोन और स्कॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हो गया और मुठभेड़ जारी है।

Jaish Terrorists: घुसपैठ की कोशिशें नाकाम

Udhampur Encounter
Udhampur Encounter

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि उधमपुर में जैश के आतंकी छिपे हो सकते है। इसी सूचना के आधार पर ड्रोन, स्कॉड की मदद से आतंकियों को ढूढने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। जब जवान पास पहुंचे तब दोनों तरफ अंधाधुंध गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि जैश के आतंकी कई समय से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। अब इस गोलीबारी और ऑपरेशन की मदद से यह कोशिशें नाकाम हो गई है।

CIK Raid in Jammu-Kashmir: 8 स्थानों पर तलाशी

जम्मू-कश्मीर सीआईडी की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने शनिवार को आतंकवाद से संबंधित जांच के सिलसिले में घाटी के सात जिलों में आठ स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों में एक साथ मारे गए। यह मामला कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क के साथ कुछ व्यक्तियों के संदिग्ध गठजोड़ से संबंधित है।

ALSO READ: Jammu Kashmir Encounter: कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के JCO घायल, 1 आतंकी ढेर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।