Jammu Kashmir Encounter: कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के JCO घायल, 1 आतंकी ढेर

Summary :

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। आभ भी कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। इसी के साथ इस मुठभेड़ में सेना का एक JCO भी घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। Kulgam Encounter: दो- तीन आतंकी होने की आशंका बता दें मुठभेड़ सुबह 8 बजे शुरू हुई। सर्च ऑपरेशन में जब आतंकियों ने देखा कि वे घिर गए हैं तो उन्होंने गोलीबारी…

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। आभ भी कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। इसी के साथ इस मुठभेड़ में सेना का एक JCO भी घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Kulgam Encounter: दो- तीन आतंकी होने की आशंका

बता दें मुठभेड़ सुबह 8 बजे शुरू हुई। सर्च ऑपरेशन में जब आतंकियों ने देखा कि वे घिर गए हैं तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। इस दौरान सेना का एक जेसीओ भी घायल हुआ है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।  बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं। हालांकि, यहां कितने लोग मौजूद हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 Jammu kashmir Encounter News: सुरक्षाबलों के ठिकानों पर की गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि गुडार वन क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के ठिकानों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Jammu Kashmir Encounter
Jammu Kashmir Encounter

Jammu Kashmir Encounter: 22 ठिकानों पर छापेमारी

इससे पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है।

ये भी पढ़ें- ‘मस्जिदों में नहीं लगाना चाहिए अशोक स्तंभ’, कट्टरपंथियों के संग मिले CM उमर अब्दुल्ला

Neha Singh