Hockey Asia Cup: भारत ने किया FIH World Cup के लिए Qualify

Hockey Asia Cup: Asia Cup जीत भारत ने किया FIH World Cup के लिए Qualify

Hockey Asia Cup

Hockey Asia Cup: Rajgir में खेले गए  mens Hockey Asia Cup फाइनल में India ने Powerful प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन South Korea को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीधे अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले FIH World Cup के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने इससे पहले ये टूर्नामेंट 2003 , 2007  और 2017 में जीता था। अब भारत के पास total चार एशिया कप खिताब हो गए हैं, जिससे वो कोरिया (5 खिताब) के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

 

Hockey Asia Cup
Hockey Asia Cup

 

फाइनल मैच में दिलप्रीत सिंह ने दो शानदार फील्ड गोल किए (28वें और 45वें मिनट में), जबकि सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में और अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में एक-एक गोल करके टीम को बड़ी बढ़त दिलाई। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल 51वें मिनट में डेन सोन ने पेनल्टी कॉर्नर से किया।

Hockey Asia Cup: पहले मिनट से ही था भारत का दबदबा

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम पूरी तरह से अटैकिंग मोड में थी। डिफेंस, मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला। कोरियाई टीम ने डिफेंसिव रणनीति अपनाई, लेकिन वो भारत के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं पाई। पहले दो क्वार्टर में कोरियाई टीम कोई खास मौका नहीं बना सकी।

भारत का पहला गोल मैच शुरू होते ही 30 सेकेंड के अंदर हो गया, जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह की शानदार मूव से सुखजीत सिंह ने रिवर्स हिट से कोरियाई गोल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में गेंद पहुंचा दी। आठवें मिनट में दिलप्रीत सिंह का एक शॉट कोरियन कीपर जैहान किम ने बचा लिया। अगले ही मूव पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन जुगराज सिंह गोल नहीं कर सके।

इसके बाद भारत ने लगातार हमले जारी रखे। हरमनप्रीत ने एक पर्फेक्ट एरियल पास संजय को दिया, जिन्होंने गेंद दिलप्रीत को पास की और उन्होंने शानदार गोल कर दिया। भारत हाफ टाइम तक 2-0 की लीड में था।

Mens Hockey Team
Mens Hockey Team

Hockey Asia Cup: दूसरी हाफ में भी Korea पर पड़ा दबाव

तीसरे क्वार्टर के अंत में दिलप्रीत सिंह ने फिर से गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हरमनप्रीत की फ्री हिट को राज कुमार पाल ने दिलप्रीत की ओर बढ़ाया और उन्होंने आसान डिफलेक्शन से गोल दागा। 50वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और अमित रोहिदास ने जोरदार हिट से चौथा गोल कर दिया।

हालांकि अगली ही मिनट में कोरिया ने भी पेनल्टी कॉर्नर से एक गोल दागा, लेकिन उसके बाद भी भारतीय डिफेंस ने कोई और मौका नहीं दिया। कोरिया ने 56वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पाया लेकिन स्कोर नहीं कर सके। इस तरह भारत ने 4-1 की शानदार जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

Also read: Pakistan के खिलाफ खाली पेट आई थी Virender Sehwag की ऐतिहासिक पारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।