Who is Makhanlal Sarkar: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर BJP सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसी बीच, एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर शपथ ग्रहण समारोह तक हर जगह एक नई जान डाल दी है। मंच पर, PM मोदी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गले लगाया और उनके पैर छुए—यह पल एक वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल कि ये वृद्ध व्यक्ति कौन हैं, जिनके पैर खुद पीएम मोदी ने छुए। यह देखकर विपक्ष पूरी तरह से हक्का-बक्का रह गया होगा।
देखें वायरल वीडियो
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।
1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान… pic.twitter.com/rMqWJnHCK3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
बता दें कि आज, शनिवार को, BJP ने बंगाल में पहली बार सरकार बनाई है। यह दिन बंगाल के लिए बेहद खास है। आज शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। समारोह के दौरान, PM मोदी ने एक युवक के पैर छुए। मंच पर, प्रधानमंत्री ने बंगाल के सबसे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक, माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया। 98 वर्ष की आयु में, माखनलाल सरकार की गिनती आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी कार्यकर्ताओं में होती है।
कौन हैं माखनलाल सरकार?
बता दें कि माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) के सबसे वरिष्ठ और दिग्गज जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक हैं। 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को स्वतंत्रता-पश्चात राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती नेताओं में से एक के रूप में पहचाना जाता है। 9 मई, 2026 को पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर उनके पैर छूकर उन्हें सम्मानित किया।


Download Android App
Download iOS App




