कौन हैं पान सिंह तोमर की पोती? जिन्होंने JE पर बरसाए एक बाद एक थप्पड़-VIDEO

Summary :

पान सिंह तोमर की पोती ने JE से की मारपीट

पूरा मामला यह है कि, बिजली विभाग के कर्मचारी पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान एक घर में मीटर बदले जाने पर सपना ने विरोध जताया और मौके पर पहुंचे JE विभव कुमार रावत को एक के बाद एक सात थप्पड़ जड़ दिए.

Jhansi News: चंबल के मशहूर बागी पान सिंह तोमर की पोती सपना तोमर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में झांसी के बबीना थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में एक घटना हुई, जिसमें सपना पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) के साथ मारपीट का आरोप लगा है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सपना एक युवक को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला यह है कि, बिजली विभाग के कर्मचारी पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान एक घर में मीटर बदले जाने पर सपना ने विरोध जताया और मौके पर पहुंचे JE विभव कुमार रावत को एक के बाद एक सात थप्पड़ जड़ दिए. सपना की इस हरकत के बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया. थोड़ी ही देर में सपना की मां भी वहां पहुंच गईं और उन्हें पकड़कर घर के अंदर ले गईं.

JE विभव कुमार ने दर्ज कराई शिकायत

इस बीच बिजली विभाग के जेई विभव कुमार रावत ने बताया कि कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे. जब उनकी टीम ने शारदा तोमर के नाम से जुड़े कनेक्शन पर नया मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की, तो सपना ने अचानक बाहर आकर अभद्रता की और हमला कर दिया.

उन्होंने कहा कि मीटर उनकी मां की अनुमति से बदला जा रहा था. इस घटना के बाद विभव कुमार ने बबीना थाने में सपना तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने जानकारी दी कि यह मामला मंगलवार का है. उन्होंने बताया कि सपना तोमर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी सबूत के रूप में देखा जा रहा है.

Paan Singh Tomarअयोध्या: वैदिक मंत्रों के साथ हुई श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

कौन थे पान सिंह तोमर?

पान सिंह तोमर का नाम देशभर में जाना जाता है. वे एक समय भारतीय सेना में सिपाही और एक राष्ट्रीय स्तर के धावक थे. लेकिन बाद में परिस्थितियों से मजबूर होकर उन्होंने बागी का रास्ता चुन लिया और चंबल के डकैत बन गए.

पान सिंह ने करीब चार दशकों तक चंबल के बीहड़ों में राज किया. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई. अंततः पुलिस के साथ मुठभेड़ में उनकी मृत्यु हो गई थी.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।