ISRO के नए अध्यक्ष बने डॉ. वी नारायणन, 14 जनवरी से पदभार ग्रहण करेंगे

Summary :

ISRO के नए अध्यक्ष बने डॉ. वी नारायणन, 14 जनवरी से पदभार ग्रहण करेंगे

ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को अध्यक्ष पद का कार्याभार संभाला था। अब एस सोमनाथ दो साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

 14 जनवरी 2025 को उनका अंतिम कार्यकाल होगा। अध्यक्ष एस सोमनाथ के कार्यकाल में इसरो ने कई महत्वपूर्ण मिशनों में सफलता हासिल कि थी।

 अब केंद्र ने डॉक्टर वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त कर दिया है। 

 वी नारायणन 14 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। वे इसरो के मौजूदा अध्यक्ष एस सोमनाथ की जगह लेंगे।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आधिकारिक आदेश के अनुसार, नारायणन को अगले दो वर्षों तक इन भूमिकाओं में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है। 

नारायणन वर्तमान में केरल के वलियामाला में इसरो के द्रव प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 

वी नारायणन रॉकेट और अंतरिक्ष यान में लगभग चार दशकों के अनुभव वाले एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं। 

Rahul Kumar