गर्मियों का समय शुरू हो गया है। जल्द ही गर्मी के तेवर भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में बाजारों में कई गुणों से भरपूर फल दिखने लगे हैं।
गर्मियों में फालसा फल कई तत्व और गुणों की खान माना जाता है।
फालसा फल शरीर के पाचन तंत्र, डायबिटीज, पेट की जलन और दिल जैसी अन्य समस्याओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
फालसा फल को थाईलैंड और कंबोडिया में भी उगाया जाता है।
भारत देश में पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों फालसा फल बड़े पैमाने पर उगाया जाता है।
फालसा फल को नाजुक फल भी कहा जाता है, इसलिए इसे ज्यादा लंबी दूरी तक नहीं ले जाया जा सकता है।
इस फल में एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन ‘सी’ जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
फालसा फल शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
गर्मियों में लू लगने पर इस फल का सेवन करने चाहिए।



Download Android App
Download iOS App












