अंजीर विटामिन-ए, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह सर्दियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं मानी जाती।
आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में रोजाना भीगी अंजीर खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर रहती है, तो अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम मौजूद होता है।
स्किन संबंधी समस्याओं से निजात के लिए अंजीर किसी रामबाण से कम नहीं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
अंजीर में कैलोरी कम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से आपका वेट लॉस हो सकता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें एब्सिसिक एसिड जैसे यौगिक होते हैं।
हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए अंजीर को जरूर खाएं, क्योंकि इसमें पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
ये स्टोरी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें


Download Android App
Download iOS App












