गर्मी का सीजन शुरू होते ही तेज धूप, उमस और बढ़ता तापमान मुश्किलें बढ़ाता है।
इस मौसम में न केवल शरीर की बाहरी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि अंदरूनी हिस्सा भी सीधे तौर पर प्रभावित होता है।
गर्मी के सीजन में स्वस्थ रहना भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर शरीर तरोताजा रहेगा तो गर्मी से होने वाली परेशानियों जैसे डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक से भी बचा जा सकता है।
दरअसल, गर्मी के सीजन में कई तरह के फल और सब्जियों की बड़े पैमाने पर पैदावार होती है, जो पौष्टिक आहार का आधार बन सकते हैं।
इस सीजन में जामुन, तरबूज, टमाटर, खीरे और पत्तेदार साग समेत कई फल और सब्जियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
ये खाद्य पदार्थ न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य और इम्यूनिटी को ठीक रखने का काम करते हैं।
इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन भी अधिक से अधिक मात्रा में किया जाना चाहिए।



Download Android App
Download iOS App









