देसी घी खाना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोग वजन बढ़ जाने के डर से इसका सेवन नहीं करते है
पर अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें तो ये आपके लिए वरदान भी साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपको घी को सर्दियों में खाने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं
सर्दियों में आप गर्म रोटी पर घी लगाकर खा सकते हैं, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। सब्जियों को बनाने के लिए रिफाइंड ऑयल की जगह घी का इस्तेमाल करें
आप एक कटोरी दाल में भी एक चम्मच घी डाल सकते हैं। इसमें हीट प्वाइंट ज्यादा होता है, ये सब्जियों में पाए जाने वाले फैट-सॉल्युबल न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब करता है
इसके अलावा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव भी संभव हो पाता है
घी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप बीमार नहीं पड़ेंगे
सर्दियों की हवा स्किन को खराब कर देती है। रूखी त्वचा में खुजली और रैशेज की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में हेल्दी त्वचा के लिए घी काम आएगा
बता दें कि घी के इस्तेमाल से त्वचा के अंदर और बाहर नमी बनी रहती है। ये त्वचा को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पहुंचाता है
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी घी फायदेमंद माना जाता है। ध्यान रहें कि आप एक दिन में 3 से 3 चम्मच से ज्यादा घी का सेवन न करें
यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें


Download Android App
Download iOS App













