IMD का अलर्ट: कई शहरों में तापमान 0 से नीचे, जानिए आगे का मौसम

Summary :

IMD का अलर्ट: कई शहरों में तापमान 0 से नीचे, जानिए आगे का मौसम

अब उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट जारी है। इन राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे है। 

 दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही। कई राज्यों में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है।

माउंट आबू में कार की छतों पर ओस की बूंदें जम गईं हैं। राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1 डिग्री दर्ज हुआ है।

बता दें, मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

 दूसरी ओर तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंधप्रदेश की रायलसीमा में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

 वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है।

Rahul Kumar