महुआ एक ऐसा पेड़ है जिसके फूल और फल दोनों ही स्वास्थ्य और जीवन शैली के लिए लाभकारी होते है।
यह पेड़ पोषण देता के साथ ही पारंपरिक चिकित्सा और सांस्कृतिक प्रथाओं में भी गहराई से जुड़ा हुआ है क्योंकि कई पारंपरिक गीतों और कथाओं में इसका उल्लेख मिलता है।
बता दें कि महुआ के बड़े-बड़े बगीचों को मऊहारी कहा जाता है जो अब पहले की तुलना में कम देखने के लिए मिलते हैं।
महुआ के पेड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों पाए जाते है साथ ही महुआ के फूल औषधीय गुणों की भी खान हैं।
यह फूल ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ श्वसन समस्याओं जैसे सर्दी, खांसी और ब्रोंकाइटिस में राहत प्रदान करता है।
महुआ के सूखे फूलों को भिगोकर पीसकर बांधने से शरीर में सूजन, दर्द और मोच में राहत मिलती है।
महुआ को पीस कर तेल का उपयोग शरीर पर लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होता है और यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है।


Download Android App
Download iOS App











