जानिए, APPLE का iPhone 17 कब होगा लॉन्च नया डिजाइन मिलने की उम्मीद

Summary :

iPhone के डिज़ाइन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा

मैक रूमर्स द्वारा प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple 2025 वर्ष के अंत तक iPhone के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की योजना बना रहा है।

रिपोर्ट का दावा है कि इस साल iPhone के डिजाइन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिससे मानक और प्रो मॉडल दोनों के लिए बड़े अपडेट की संभावना है।

iPhone 17 Air में बैक पैनल में बार के आकार का डिजाइन देखने को मिल सकता है

इस बीच APPLE iphone के प्रो मॉडल में मैट्रिक्स डिजाइन को अपनाने की उम्मीद है।

इस नए डिजाइन से iPhone लाइनअप में एक नया रूप आने की उम्मीद है।

साथ ही iPhone 17 Pro मॉडल में एक नया पार्ट-एल्यूमीनियम, पार्ट-ग्लास रियर डिज़ाइन होगा जिसमें एक एल्यूमीनियम आयताकार कैमरा बम्प होगा।

बता दें कि iPhone 17 लाइनअप सितंबर से नवंबर के बीच पेश होने की उम्मीद है।  Apple सितंबर में एक विशेष कार्यक्रम में नए डिवाइस को पेश कर सकता है।

यह नया डिजाइन पिछले मॉडल से बड़ा होने की उम्मीद है और यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

मैक रूमर्स कि रिपोर्टों के अनुसार iPhone 17 Pro के लिए महत्वपूर्ण डिजाइन परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है।

Realme Neo 7 SE: 25 फरवरी को होगा लॉन्च, जानिए खास फीचर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।