देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।
गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने लगता है।
शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ने से हीट स्ट्रोक होता है।
तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी होना हीट स्ट्रोक के लक्षण है।
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी जरूर पिएं।
नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का सेवन करें।
बाहर निकलते समय हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें।
मसालेदार खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।



Download Android App
Download iOS App












