Munawwar Rana Poetry: मुनव्वर राना के खजाने से 8 खूबसूरत शेर

Summary :

शायरी के शहंशाह मुनव्वर राना के 8 शानदार शेर

अब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करो

तुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो

चलती फिरती हुई आंखों से अज़ाँ देखी है

मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है

तुम्हारी आंखों की तौहीन है ज़रा सोचो

तुम्हारा चाहने वाला शराब पीता है

Sahir Ludhianvi Poetry: “बेचैन हो रहे हैं…” साहिर लुधियानवी के मशहूर शेर

सो जाते हैं फ़ुटपाथ पे अख़बार बिछा कर

मज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई

मैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में मां आई

जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है

माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है

तुम्हें भी नींद सी आने लगी है थक गए हम भी

चलो हम आज ये क़िस्सा अधूरा छोड़ देते हैं

तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रस्ता

तुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने

क्लासी लुक के लिए स्टाइल करें अदिति राव हैदरी जैसी साड़ियां

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।