जब हम दौड़ते हैं तो हमारा शरीर काफी ऊर्जा खर्च करता है। पसीने के रूप में पानी निकलता है। ऐसे में तुरंत पानी पीना चाहिए या नहीं, यह जानें…
हमारा शरीर दौड़ने के बाद पाचन की बजाय मसल्स की रिकवरी पर ध्यान देता है।
अगर, तुरंत पानी पी लेते हैं तो यह पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
इससे पेट में दर्द या ऐंठन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
दरअसल, दौड़ने के बाद हमारा शरीर गर्म और पसीने से भीगा रहता है।
ऐसे में अचानक पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक से गिर सकता है। यह सेहत के लिए ठीक नहीं होता।
जल्दबाजी में काफी ज्यादा पानी पीने से पेट में गैस बन सकती है।
ऐसे में हमें दौड़ने के बाद 20 से 30 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए।
पानी को छोटे-छोटे सिप में पिएं, जिससे शरीर में संतुलन बना रहे।
साथ ही फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें।


Download Android App
Download iOS App






