जानिए भारत में कहां होती है सबसे ज्यादा बर्फबारी

Summary :

भारत में कई ऐसे राज्य है जहां जनवरी में भारी बर्फबारी होती है

सर्दियों के महीनों में लोग बर्फ और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ों का रुख करते है लेकिन भारत देश में सबसे ज्यादा बर्फ कहां पड़ती है, जानते है।

भारत देश के उत्तराखंड में स्थित चोपता में सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। चोपता को उत्तराखंड का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।

चोपता में बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने के लिए पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जनवरी के महिने में चोपता में बहुत बर्फबारी होती है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक मनाली जाते है।

मनाली में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कई जगह है जैसै अटल टनल, मॉल रोड, हिंडिंबा देवी मंदिर।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को स्वर्ग भी कहा जाता है। गुलमर्ग में भी बहुत बर्फबारी होती है। यहां बर्फ से ढकी वादियां हर किसी का मन मोह लेती है।

उत्तराखंड में स्थित मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है यहां भी जनवरी के महिने खूब बर्फबारी होती है। साथ ही मसूरी में घूमने की भी कई जगह है।

उत्तराखंड के औली में जनवरी में भारी बर्फबारी होती है। बर्फ से ढके पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने के साथ यहां स्नो स्पोर्ट्स गतिविधि भी होती है।

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से घिरा डलहौजी में भी जनवरी के महिने बर्फबारी होती है यहां भी कई पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए जाते है।

सर्दियों में रोज खाएं मूंगफली, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।