UP में उपचुनाव की आहट! सपा इस सीट के लिए कोर्ट में करेगी अपील

Summary :

UP में उपचुनाव की आहट! सपा इस सीट के लिए कोर्ट में करेगी अपील

सपा ने कुंदरकी उपचुनाव के नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने का मन बनाया है। पार्टी का कहना है कि वो अब इस संबंध में कानूनी राय ले रही है जिसके बाद ही वो आगे कोई फैसला लेगी।

 उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर खराब रहा। प्रदेश की 9 में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली।

 इसमें कुंदरकी सीट भी शामिल है, जहां बीजेपी उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। मगर, इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी कोर्ट का रुख करने जा रही है।

 मगर, इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी कोर्ट का रुख करने जा रही है।

माना जा रहा कि सपा वोटिंग के दिन के तमाम साक्ष्यों और वीडियो को आधार बनाकर कोर्ट में परिणाम को चुनौती दे सकती है। साथ ही दोबारा चुनाव कराने की अपील कर सकती है।

सपा का आरोप है कि पुलिस ने यह चुनाव लड़ा है। सत्ता ने लड़ा है। 

 अगर, जनता वोट देने से रोका गया। यहां निष्पक्ष वोटिंग कराई गई होती तो हम चुनाव बढ़िया तरीके से जीतते।

यह भी कहा कि सबका साथ-सबका विकास के नारे को भाजपा के लोग बदलना चाहते हैं। इस सीट पर हमारे लोगों को वोट नहीं देने दिया गया।

Rahul Kumar