सर्दियों में शकरकंद का सेवन करना चाहिए. इसमें विटामिन A, C और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और त्वचा को भी हेल्दी रखते हैं
गाजर सर्दियों में मिलने वाली फायदेमंद सब्जी है, जो विटामिन A, B और K से भरपूर होती है. यह आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है और त्वचा को निखारने में मदद करती है
पालक सर्दियों में बेहतरीन हरी पत्तेदार सब्जी है, जो आयरन, विटामिन C, और कैल्शियम से भरपूर होती है. यह हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है
सरसों का साग खासतौर पर सर्दियों में खाया जाता है. इसमें विटामिन A, C, और K के साथ कैल्शियम और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है.
शिमला मिर्च सर्दियों में स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद है. इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. .
सर्दियों में टमाटर का सेवन करने से शरीर को विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाते हैं. टमाटर स्किन के लिए भी फायदेमंद है.
मूली सर्दियों में बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाती है है और शरीर को ठंड से बचाती है. मूली में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है.
बथुआ सर्दियों में मिलने वाली एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जो आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, यह खून की कमी को दूर करता है, पाचन तंत्र को सुधारता है
ये स्टोरी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें


Download Android App
Download iOS App












