West Bengal Bus Travel For Women: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य में सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि इसका जिक्र बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में किया था।
Free Bus Travel: महिलाओं के लिए QR कोड वाला स्मार्ट कार्ड होगा जारी

पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जून, 2026 से राज्य की ओर से संचालित बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। महिलाओं को आधार या ईपीआईसी जैसे डाक्यूमेंट्स के आधार पर QR कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड जारी होने तक महिलाएं किसी भी सरकारी फोटो पहचान पत्र का उपयोग करके यात्रा कर सकती हैं।
आदेश में कहा गया है कि महिलाओं के सशक्तिकरण और ट्रांसपोर्ट तक उनकी पहुंच को बढ़ावा देने के मकसद से पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री परिवहन योजना को लागू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि यह सुविधा राज्य के छोटे और लंबे रूटों पर चलने वाली अलग-अलग कैटेगरी की बसों पर लागू होगी।
Women Travel Scheme in West Bengal: कार्ड बनाने के लिए क्या करें?
दिल्ली में महिलाओं के लिए जारी किए गए पिंक कार्ड की तरह पश्चिम बंगाल में भी महिलाओं के लिए एक QR कोड स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं एरिया के BDO/SDO ऑफिस में आवेदन करना होगा। इसमें आपको अपने आधार कार्ड, वोटर आईडी, स्कूल या कॉलेज की आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स के साथ ही अपनी फोटो जमा करनी होगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं होता, तक भी महिलाएं फ्री सफर कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें बस में मौजूद कंडक्टर को अपना कोई वैलिड फोटो आईडी दिखाना होगा, इसके बाद उनकी तरफ से महिलाओं को ‘जीरो वैल्यू टिकट’ जारी कर दिया जाएगा और इससे वह फ्री सफर कर पाएंगी।


Download Android App
Download iOS App




