Honda City Facelift Launched: Honda City के नए लुक से उठा पर्दा, नया फ्रंट बंपर, LED Light, प्रीमियम केबिन के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Summary :

Honda City Facelift Launched: Honda City की सबसे शानदार सेडान कार का नया लुक आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। अब नए लुक में स्पोर्टी डिजाइन, 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, प्रीमियम केबिन, LED Light, नया फ्रंट लुक के साथ सेफ्टी में ADAS समेत कई फीचर को शामिल किया गया है। होंडा सिटी का शानादर नया लुक ने सोशलल मिडिया में तहलका मचा दिया है। विस्तार से जानते है इस सेडान कार के नए फीचर और लुक के साथ कीमत के बारे में…. कई शानदार फीचर को शामिल किया Honda City के नए फेसलिफ्ट में कई शानदार फीचर…

Honda City Facelift Launched: Honda City की सबसे शानदार सेडान कार का नया लुक आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। अब नए लुक में स्पोर्टी डिजाइन, 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, प्रीमियम केबिन, LED Light, नया फ्रंट लुक के साथ सेफ्टी में ADAS समेत कई फीचर को शामिल किया गया है। होंडा सिटी का शानादर नया लुक ने सोशलल मिडिया में तहलका मचा दिया है। विस्तार से जानते है इस सेडान कार के नए फीचर और लुक के साथ कीमत के बारे में….

कई शानदार फीचर को शामिल किया

Honda City Facelift Launched
Honda City Facelift Launched

Honda City के नए फेसलिफ्ट में कई शानदार फीचर को शामिल किया गया है साथ ही ब्लैक कलर ने बाजार में गर्दा उठा दिया है। बता दें कि यह कार SV, V, ZX और ZX+ चार वेरिएंट के साथ लॉन्च की गई है जिसमें इंजन में बदलाव नहीं किया गया है लेकिन मॉर्डन फीचर ने कार के लुक में चार चांद लगा दिए है। खास बात अब कार में क्रोम लुक के बदले कार की कलर का क्लीन लुक दिया गया है जिससे डिजाइन बेहद बोल्ड लगता है।

नया डिजाइन में ग्रिल

नई Honda City Facelift में कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। बता दें कि अब नया डिजाइन में ग्रिल, नया होंडा का लोगो, स्ट्रिप से कनेक्टेड हेडलैंप्स, फ्रंट में शार्प बंपर स्पोर्टी लुक देता है। नए अलॉय व्हील्स, स्मोक्ड LED टेललैंप्स, स्पॉइलर वाला क्लीनर बूट लिड और नया शानदार रियर बंपर दिया गया है।

प्रीमियम इंटीरियर दिया गया

Honda City Facelift Launched
Honda City Facelift Launched

बाहर के लुक के साथ ही इंटीरियर भी प्रीमियम दिया गया है। बता दें कि अब हल्का से उठा हुआ 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फ्रंट में वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड भी शामिल किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।