मैक्सिको के कोहुइला राज्य के विला यूनियन शहर में सुरक्षा बलों और एक सशस्त्र आपराधिक समूह के बीच करीब एक घंटे की हुई गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कोहुइला राज्य के विला यूनियन शहर में मैक्सिको के सुरक्षा बलों और संदिग्ध बंदूकधारियों के बीच एक घंटे तक गोलीबारी हुई।
एक रिपोर्ट के अनुसार कोहुइला राज्य के गर्वनर मिगुएल रिक्यूएलमे सोलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोलीबारी में मारे गये लोगों में चार पुलिस अधिकारी हैं और कई नगरपालिका कर्मी लापता हैं। उन्होंने बताया कि सशस्त्र समूहों ने ट्रकों से आकर 3,000 निवासियों वाले शहर पर धावा बोल दिया। उन्होंने स्थानीय सरकारी अधिकारियों पर हमला किया जिसके बाद राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। गर्वनर ने कहा है कि सुरक्षा बल शांति बहाल करने के लिए अभी कई दिनों तक शहर में मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



