अफगानिस्तान में 172 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Summary :

अफगानिस्तान के घोर और हेरात प्रांत में मंगलवार को 172 तालिबानी आतंकवादियों ने हथियारों के साथ सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

काबुल , (शिन्हुआ)  : अफगानिस्तान के घोर और हेरात प्रांत में मंगलवार को 172 तालिबानी आतंकवादियों ने हथियारों के साथ सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 
रक्षा मंत्रालाय ने एक बयान में कहा,‘‘ घोर प्रांत के घोराक जिले में 160 और हेरात प्रांत के चिश्ती शरीफ जिले में 12 तालिबानी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने हथियार समेत आत्मसमर्पण किये।’’ आत्मसमर्पण करने वालों में तीन शीर्ष आतंकवादी भी शामिल हैं। 
बयान के अनुसार देश के अशांत पश्चिम क्षेत्र में सुरक्षाबलों के दबाव बढ़ जाने के बाद आतंकवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया। इस वर्ष अबतक इस्लामिक स्टेट के 750 से अधिक आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 

Shera Rajput