लुधियाना : पंजाब एकता पार्टी के प्रमुख और पूर्व पंजाब विधानसभा प्रतिपक्ष नेता सुखपाल सिंह खेहरा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर दिल्ली के वोटरों को मुबारकबाद दी और कहा कि दिल्ली वासियों ने काम करने वालों को वोट डालकर नफरत की सियासत करने वालों को नकार दिया है।
उन्होंने इसके साथ ही कहा कि केजरीवाल की गलतियों के कारण ही पंजाब के वोटर निराश हुए, अगर केजरीवाल गंभीर होते तो आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होनी थी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोग बदलाव की चाहत में है और अकाली व कांग्रेस से पीछा छुड़ाना चाहते है। यहां आप वर्कर मेहनत करें तो अगली सरकार पंजाब में आम आदमी पार्टी की बन सकती है।
-सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



