अफगानिस्तान पर आतंकी संगठन तालिबान का कब्ज़ा होते ही अन्य देशों ने वहां से अपने नागरिकों को निकालने की कवायद में जुट गए हैं। भारत भी इस कड़ी में अपने नागरिकों की वतनवापसी की कोशिश में लगा है। इस बीच करीब 220 भारतीय मूल के निवासी काबुल एयरपोर्ट के बाहर फंसे हुए है। सभी नागरिक एयरपोर्ट के अंदर दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच तालिबानी भारतीय लोगों की आईडी कार्ड चेक कर रहे हैं, जिसके बाद वह सभी डर के साए में हैं।
दरअसल, भारतीय वायुसेना का C17 विमान भारतीयों को निकालने के लिए काबुल पहुंच चुका है। सभी भारतीय नागरिक पिछले छह घंटे से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे इंतजार बढ़ रहा है, खतरा भी बढ़ता जा रहा है, क्योंकि काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तालिबानी मौजूद हैं। और वह भारतीय लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं।
काबुल में फंसे अमेरिकियों से बाइडन का वादा – ‘हम आपको घर पहुंचाएंगे’
इस बीच एक C130 Hercules ने 90 भारतीयों को लेकर उड़ान भर ली है। इन भारतीयों को कल रात ब्रिटिश सैनिक सुरक्षित निकालकर एयरपोर्ट लाए थे। सभी भारतीय बसों में सवार होकर काबुल इंटरनेशनल ऐरपोट पहुंचे हैं, लेकिन अभी उन्हें अंदर दाखिल होने नहीं दिया गया।
पिछले छह घंटों से भारतीय नागरिक एयरपोर्ट के बाहर वहीं इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए जल्द से जल्द अंदर दाखिल होने की मांग की है। फिलहाल काबुल एयरपोर्ट पर 6 हजार अमेरिकी सैनिक है लेकिन बाहर तालिबानियों का कंट्रोल बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



