कोलंबो : श्रीलंका में आज मूसलाधार बारिश हुई जिसकी वजह से जान – माल दोनों को हानि पहुंची है । श्रीलंका में अब तक बाढ़ एवं भूस्खलन से कम से कम 25 व्यक्ति मरे गए है जबकि 42 से अधिक लापता हैं। सेना ने हेलीकॉप्टर और नौकाओं के माध्यम द्वारा बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि बाढ़ एवं भूस्खलन से कम से कम 25 लोगों मरे गये है और 42 लोग लापता हैं। सैन्य प्रवक्ता रोशन सेनेविराथे ने कहा कि बचाव कार्य के लिए पुलिस और स्थानीय एजेंसियों की मदद के लिए सेना के 400 जवानों को लगाया गया है। जवान हेलीकॉप्टर एवं नौकाओं से बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं।



Download Android App
Download iOS App




