नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इन 3 सालों में सरकार ने वो काम किया है जो 70 सालों में नहीं हुआ था। शाह ने कहा कि आज ही के दिन 3 साल पहले 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी।
गरीबों, दलितों, महिलाओं और युवाओं की सरकार होगी, ऐसा मोदी ने पीएम के लिए नेता चुने जाने के बाद कही थी। 70 साल की आजादी में देश जो हासिल नहीं कर पाया था, उसे इस सरकार ने तीन में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने परिवारवाद और जातिवाद का नासूर खत्म कर दिया है।
गत 3 वर्षों में मोदी जी ने देश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त कर राजनीति की दिशा बदलने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2017
अमित शाह ने सरकार के काम-काज के अहम मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं सकते हैं। सरकार ने OROP को लागू किया, सैटेलाइट लांच करने में भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया है। काले धन, बेनामी संपत्ति, नोटबंदी, शत्रु संपत्ति कानून जैसे कड़े फैसले पीएम ने लिए, जिसका फायदा आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
विकास उन्मुख मोदी सरकार ने विकास को देश के गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचा कर सच्चे अर्थों में अंत्योदय की कल्पना को चरितार्थ किया है।
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2017
शाह ने भ्रष्टाचार मुक्त करने वाली, गांव और गरीबों के लिए उचित निर्णय लेने वाली, ब्रांड इंडिया व डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने वाली, भारत के अच्छे भविष्य की नींव रखने वाली, अथवा भारत को स्वच्छ बनाने वाली मोदी सरकार को तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी।
गरीब कल्याण एवं सुशासन को समर्पित मोदी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। pic.twitter.com/lRzMXhTZVh
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2017


Download Android App
Download iOS App



