कोरोना से अमेरिका में हाहाकार, 30 लाख लोग और हुए बेरोजगार

Summary :

अमेरिकी सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ दो महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है।

कोरोना महामारी ने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका को धराशायी कर दिया है। बीते हफ्ते 30 लाख अमेरिकियों ने बीते बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। अमेरिका में ज्यादातर राज्यों द्वारा कई कारोबारों को दोबारा खोलने की इजाजत देने के बावजूद कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हैं।
अमेरिकी सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ दो महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पिछले सप्ताह करीब 8.42 लाख लोगों ने स्वरोजगार और अस्थाई श्रमिकों के लिए एक अलग योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया। 

US में कोविड-19 से मृतकों का आंकड़ा 85 हजार के पार, ट्रंप ने चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की दी धमकी

ये आंकड़े बताते हैं कि रोजगार बाजार एक बड़े संकट की चपेट में है और अर्थव्यवस्था गहरी मंदी का सामना कर रही है। कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि एक और सहायता पैकेज के बिना हजारों छोटे व्यवसाय दिवालिया हो जाएंगे, जिससे लाखों लोग बेरोजगार होंगे। दूसरी ओर केंद्रीय सरकार और स्थानीय सरकारों को राजस्व में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिका में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से मरने वालों की संख्या 85 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है जबकि 14 लाख से अधिक संक्रमित हो गये हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को जारी किए गए आंकडें के अनुसार अमेरिका में 14 लाख संक्रमित हो चुके हैं और कुल 85,066 लोग संक्रमित हो गये हैं। 
अमेरिका के कई राज्य अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठान को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति देने जा रहे हैं। इसके अलावा, शुक्रवार को संसद तीन खरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज पर मतदान करेगी। 

Desk Team