वियतनाम समाचार एजेंसी के अनुसार, 19 जुलाई को वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के हालोंग खाड़ी में क्रूज जहाज पलटने से 37 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। वरिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूज जहाज पर 48 यात्री सवार थे, जिनमें सभी वियतनामी थे, तथा चालक दल के पांच सदस्य थे।
जानें हादसे की वजह
अभी भी चार पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जानी है। इसके अतिरिक्त, पहले बचाए गए 11 लोगों की संख्या को घटाकर 10 कर दिया गया, क्योंकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई को अचानक आए तूफान के कारण क्रूज जहाज पलट गया।
उप प्रधानमंत्री घटनास्थल पर मौजूद
दुर्घटना के बाद, संबंधित विभागों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और वियतनामी उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा कार्य का निर्देशन करने के लिए घटनास्थल पर गए।


Download Android App
Download iOS App



