दक्षिण कोरिया में सितंबर से अक्टूबर के बीच कोविड-19 नियमों का पालन न करने के आरोप में कुल 377 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। योनहाप समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से कहा कि उनमें से 265 ने मास्क न पहनने और 73 पर व्यवसाय के मालिकों या कर्मचारियों पर हमले करने का आरोप लगाया है।
शेष 39 को सोशल डिस्टेसिंग नियमों को पालन नहीं करने के लिए छोटे व्यवसाय के मालिकों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “लोगों की सुरक्षा को उनके दैनिक जीवन में सुरक्षित करने के लिए और कोरोना को सख्ती से पालन करने के लिए वायरस को रोकने के प्रयासों में बाधा डालने वाले हिंसक व्यवहारों पर सख्ती से रोक लगाएगी।


Download Android App
Download iOS App



