International News: सिडनी से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान को ‘तेज झटका’ लगने के कारण सोमवार को कम से कम 50 यात्री घायल हो गए।
Highlights:
- ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड जा रहे विमान को ‘तेज झटका’ लगने से 50 यात्री घायल
- ‘उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या के कारण तेज झटका लगा’
- घटनास्थल पर करीब 50 लोगों का उपचार किया गया
‘उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या के कारण तेज झटका लगा’
एलएटीएएम एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि ‘‘उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या के कारण तेज झटका लगा।’’ बहरहाल, उसने यह नहीं बताया कि असल में क्या हुआ था। विमान के ऑकलैंड पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने यात्रियों को उपचार मुहैया कराया।
घटनास्थल पर करीब 50 लोगों का उपचार किया गया
एक एम्बुलेंस प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 50 लोगों का उपचार किया गया, जिनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आयी थीं जबकि 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक मरीज की हालत गंभीर बतायी जा रही
बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑकलैंड हवाई अड्डे पर उतरा तथा उसे आगे चिली के सैंटियागो शहर जाना था।


Download Android App
Download iOS App



