चिली में सोमवार को 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप महसूस किया गया जिससे राजधानी में इमारतें हिल गईं जहां एक बड़ा सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहा है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप शाम 6 बजकर 53 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजकर 53 मिनट) पर आया जो उत्तरी शहर इलेप्पेल के नजदीक केंद्रित था।
भूकंप के चलते राजधानी में इमारतें बुरी तरह हिल उठीं। चिली के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता पहले 6.1 और फिर 6.3 बताई। इसमें तत्काल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जिस समय भूकंप आया, उस समय सैंटियागो में पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश कर रही थी जो कंजर्वेटिव सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है।


Download Android App
Download iOS App



