ग्रीस में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Summary :

क्रेते में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, लोग सतर्क

ग्रीस के क्रेते में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। भूकंप का केंद्र समुद्र में था और कोई क्षति नहीं हुई। भूकंप के कारण स्थानीय लोग घबरा गए और अग्निशमन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। ग्रीस भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

ग्रीस में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि ग्रीस के क्रेते के तट के पास गुरुवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

जर्मन रिसर्च सेंटर ने बताया कि भूकंप सुबह 6:19 बजे आया, जो क्रेते के उत्तर-पूर्व में एलौंडा से 58 किमी दूर और 60 किमी गहराई में था। भूकंप के कारण यूरोपीय अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप के कारण कोई क्षति नहीं हुई है। भूकंप क्रेते और आसपास के द्वीपों में महसूस किया गया और इस कारण स्थानीय लोग भी घबरा गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए और क्रेते की अग्निशमन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

भूकंप नियोजन और सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष एफथिमियोस लेक्कास ने राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी से बात करते हुए कहा कि यह संभावना है कि भूकंप का केंद्र समुद्र में स्थित था।

ग्रीस कई प्रमुख फॉल्ट लाइनों पर स्थित है और लगातार भूकंपीय गतिविधियों का सामना करता है। यह यूरोप के सबसे भूकंप सक्रिय क्षेत्रों में से एक है, जो अफ्रीकी और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के बीच जटिल सीमा पर बसा है।

इससे पहले सोमवार को ग्रीस के इविया द्वीप के एक क्षेत्र में स्कूल बंद कर दिए गए, क्योंकि अधिकारियों ने सप्ताहांत में कई भूकंपों के बाद एहतियाती कदम उठाए।

एथेंस के राष्ट्रीय वेधशाला के अनुसार, रविवार को करीब तीन झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 से 4.5 के बीच थी। इसके बाद कई और झटके भी आए। भूकंप का केंद्र इविया के मध्य में स्थित प्रोकोपी गांव के पास था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की सुबह सबसे शक्तिशाली भूकंप 4.5 तीव्रता का आया था, जो ग्रीक की राजधानी एथेंस में महसूस किया गया था। इसका केंद्र लगभग 80 किमी दक्षिण में था।

मंटौडी-लिमनी-अगिया अन्ना नगरपालिका के मेयर जियोर्गोस त्सापुरनियोटिस के अनुसार, इन झटकों से कम से कम 20 घर, दुकानें और एक मठ को नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि 13 मई को 6.1 तीव्रता का एक और भूकंप ग्रीस में आया था।

नेतन्याहू ने दोहराया गाजा पर पूर्ण कब्जे का इरादा, ट्रंप से मतभेद की खबरों को बताया बेबुनियाद

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.