इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि सुनामी के संबंध में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
सूत्रों के अनुसार, भूकंप रविवार रात 11.58 बजे आया। इसका केंद्र बोलांग मोंगोंडो सेलातन जिले के दक्षिण-पश्चिम में 64 किलोमीटर और समुद्र तल के नीचे 95 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल कोई नुकसान होने या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



