दक्षिणी फिलीपींस के मिनदनाओ द्वीप पर रविवार को 6.8 तीव्रता का बेहद तेज भूकंप आया। भूवैज्ञानिकों ने बताया कि यह भूकंप उसी क्षेत्र में आया है जहां अक्टूबर में भूकंप के कई घातक झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप का केंद्र दवाओ के अच्छी खासी आबादी वाले क्षेत्र में था लेकिन अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा है कि इससे किसी तरह के नुकसान और किसी के हताहत होने की आशंका कम है। यूएसजीएस ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। संस्था ने इससे पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई थी।


Download Android App
Download iOS App



