फिलीपींस में 3 कारों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 10 घायल

Summary :

फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्व में स्थित रिजल प्रांत के कारडोना नगर में मंगलवार तड़के एक राजमार्ग पर तीन कारों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्व में स्थित रिजल प्रांत के कारडोना नगर में मंगलवार तड़के एक राजमार्ग पर तीन कारों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। एक रिपोर्ट  के अनुसार, पुलिस ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार तड़के लगभग 5.30 बजे हुई दुर्घटना में एक डंपिंग ट्रक, एक ट्रेलर ट्रक और एक यात्री जीपनी शामिल थे। 

जामिया हिंसा मामले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार, कोई छात्र शामिल नहीं

पुलिस के अनुसार, हो सकता है कि मोड़ पर एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए होंगे, जिससे वह तंग घाटी में कई घरों पर गिरता चला गया और दूसरा ट्रक जीपनी से टकरा गया होगा। मृतकों में ट्रक का चालक भी है। लंबा यात्री वाहन जीपनी फिलीपींस में सार्वजनिक यातायात का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध साधन है। 

Desk Team