अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी।
संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल इंजन का टर्बोप्रोप विमान ‘पिलाटस पीसी-12’ चैम्बरलेन हवाईअड्डे से करीब एक मील दूर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 12 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक ट्वीट कर कहा कि वह हादसे की जांच कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App


