सोल : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मून जे-इन से फोन पर बात कर उन्हें उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम के कारण उत्पन्न खतरे का समाधान करने में रूस की ओर से अहम भूमिका निभाये जाने का भरोसा दिलाया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी।
दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने एक दूसरे को अपने देश का दौरा करने का निमंत्रण दिया। श्री जे-इन ने कहा कि वह रूस में एक विशेष राजदूत की नियुक्ति करेंगे जिसपर श्री पुतिन ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उस राजदूत का स्वागत करेंगे।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App


