मैदुगुरी/नाइजीरिया : नाइजीरिया में एक व्यक्ति ने वीडियो जारी कर इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम का सदस्य होने का दावा करते हुए कहा कि आतंकवादी संगठन की योजना राजधानी अबुजा को बम से उड़ाने की है। अमेरिकी वेबसाइट सहारा रिपोर्टर्स और नाइजीरियाई पत्रकार अहमद सलकिदा को मिले इस वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि बोको हराम की राजधानी अबुजा समेत नाइजीरिया में कई हमले करने की योजना है। हालांकि, रायटर ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि नाइजीरिया की सरकारी सुरक्षा एजेंसी ने अप्रैल माह में बोको हराम की अबुजा में ब्रिटिश और अमेरिकी दूतावास पर हमले करने की योजना को विफल करने का दावा किया था।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



