अफगानिस्तान के मैदान वरदक प्रांत में पुलिस बेस के सामने शनिवार को तालिबान कार बम हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि क्षेत्रीय राजधानी मैदान शहर में सुबह 8.30 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही एक कार आ गई।
कार में पुलिसकर्मी सवार थे। मृतकों में हमलावर सहित पुलिस बेस के पांच मरम्मत कर्मी शामिल है। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।


Download Android App
Download iOS App



