जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन से एक करोड़ रुपये लूट लिए। पुलिस ने कहा, ‘यहां शुक्रवार रात को इमारती नमूनों को लेकर सांबा जिले से दिल्ली जा रहे एक व्यावसायिक वाहन को बंदूक दिखाकर रोक दिया गया और कंटेनरों को खोलकर एक करोड़ रुपये लूट लिए।’ सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह डकैती किसी अंदर के आदमी ने की है, क्योंकि किसी को भी इस बात का संदेह नहीं हो सकता कि एक व्यावसायिक वाहन में इतनी ज्यादा नगदी हो सकती है।
जम्मू एवं कश्मीर : वाहन से 1 करोड़ रुपये लूटे
Summary :
डकैती किसी अंदर के आदमी ने की है, क्योंकि किसी को भी इस बात का संदेह नहीं हो सकता कि एक व्यावसायिक वाहन में इतनी ज्यादा नगदी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



