जलालाबाद : पूर्वी अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक शादी समारोह के दौरान हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 14 लोग घायल हो गये।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस्लामिक स्टेट समूह के अफगानिस्तानी सहयोगी ने बाद में नांगरहार प्रांत में बमबारी की जिम्मेदारी ली । नांगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्ला खोगयानी ने एएफपी को बताया, ‘‘पाचिरगाम जिले में शादी समारोह में आत्मघाती हमलावर ने सुबह आठ बजे खुद को उडा लिया।’’ उन्होंने बताया कि छह लोग मारे गये और 14 लोग घायल हो गये।


Download Android App
Download iOS App



