अमेरिका के वाशिंगटन में आया भूकंप, बाद में भी आते रहे झटके

Summary :

अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के थ्री लेक्स इलाके में भूकंप आया। 4.6 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी।

वाशिंगटन : अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के थ्री लेक्स इलाके में भूकंप आया। 4.6 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। 
इसके कुछ ही मिनटों बाद सिएटल से 30 मील (48 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में मोनरो शहर के पास 3.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। 
पहला भूकंप शुक्रवार को तड़के 2:51 बजे दर्ज किया गया। 
भूकंप में नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। 

Shera Rajput