ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने कहा है कि अमेजन देशों के नेता 6 सितंबर को कोलंबिया के लेटिसिया शहर में मुलाकात कर पर्यावरण संबंधी नीतियों पर चर्चा करेंगे। अमेजन के वर्षावन में लगी भीषण आग के बीच ब्राजील की सरकार की ओर से बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी गई।
राष्ट्रपति बोलसोनारो ने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के साथ बुधवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,‘‘हम कोई भी द्विपक्षीय मदद स्वीकार कर सकते हैं, क्योंकि भविष्य में ऐसी ही परिस्थिति में हम भी किसी देश की मदद कर सकते हैं।’’

राष्ट्रपति बोलसोनारो ने अमेजन के जंगलों में आग बुझाने के लिए चिली की ओर से चार विमानों को भेजने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि दोनों देशों के बीच प्रत्येक देश की संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संबंधी समस्याओं से निपटने पर सहमति बनी है।
अमेजन के वर्षावन में इन दिनों भीषण आग लगी हुई है जिसको लेकर पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। गौरतलब है कि अमेजन के जंगल दुनिया के सबसे बड़ वर्षावन हैं जिसे साढ़ सात अरब आबादी के ऑक्सीजन का अहम ह्मोत माना जाता है। जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए अमेजन के जंगलों का संरक्षण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



