वैसे तो अपने अमेजॉन का नाम सुना ही होगा और अपने वह से कुछ कुछ ख़रीदा भी होगा लेकिन अमेजन ने अब अपने कर्मचारियों के लिए नया ऑफिस खोला है। इस ऑफिस की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ऑफिस की खास बात है इसका डिजाइन।
आपको बता दे कि ई- कॉमर्स की दुनिया में दिग्गज माने जाने वाली अमेजन कंपनी ने सोमवार को अपना शानदार ऑफिस खोला है। 4 लाख अरब डॉलर यानी करीब 254 अरब रुपए की लागत से तैयार किया। अमेजॉन कंपनी का यह ऑफिस किसी जंगल से कम नहीं लगता, जहां सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। अमेजन का यह ऑफिस दक्षिणी अमेरिका के सिएटल शहर में स्थित है। करीब 800 कर्मचारियों के काम करने के तैयार हुए इस ऑफिस को आधुनिक सुविधाओं और प्रकृति को जोड़कर बनाया गया है। जो वाकई में काफी आलीशान नजर आ रहा है।
इसे देखने के बाद कोई कह नहीं सकता की ये ऑफिस है। पूरा कैंपस किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं लग रहा है। इस कैंपस को ‘रेनफॉरेस्टद’ नाम दिया गया है। ऑफिस को बाहर से देखने पर गोल गुम्बद का आकार दिखेगा। देखने में ये कोई किसी ऑफिस सरीखा नहीं नजर आता है। इस शानदार इमारत के बनने में लगभग 4 लाख अरब डॉलर का खर्च आया है।
अमेजॉन कंपनी ने इस ऑफिस का नाम spherical campus रखा है। ऑफिस के अंदर एक वर्षा वन तैयार किया गया है, जहां करीब 400 प्रजातियों के 4000 से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए गए हैं। ऑफिस में कई छोटे-छोटे झरनें और पत्थरों से बनी टेडी मेढ़ी पगडंडियां बनाई गई हैं। इसके अलावा ऑफिस में चारों तरह हरयाली और बहते पानी की आवाज है।
इसके अलावा पेड़-पौधों की वजह से ऑफिस अंदर की हवा में नमी का स्तर 60 प्रतिशत तक रहेगा। बता दें कि आमतौर पर ऑफिसों की हवा में 30 प्रतिशत तक नमी बनी रहती है। ऑफिस का निर्माण इस ढंग से किया गया है कि कर्मचारियों को काम करते वक्त कोई प्रेशर न लगे। जब भी कोई कर्मचारी तनाव या थका हुआ महसूस करे तो टहल घूम कर नजारों का लुत्फ उठा सके। इससे बिना तनाव कर्मचारी काम कर सकेगें।
मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक अमेजॉन के इस प्रोजेक्ट में 3 गोल इमारतें भी शामिल हैं। इनमें से सबसे बड़ी 90 फुट ऊंची है जिसका व्यास 130 फुट है। इस ऑफिस में करीब 800 कर्मचारी बैठकर काम कर सकते हैं। वहीं तीनों इमारतों में करीब 2600 शीशे के पैनल लगाए गए हैं।
अमेजॉन ने इस शानदार ऑफिस को बनाने के लिए पेड़ पौधों के विशेषज्ञों की भी मदद ली है। यहां बाहर की हवा भी आती है और भीतर के तापमान में करीब 5 डिग्री का उतार चढ़ाव होता रहता है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App









