नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले खेलो इंडिया स्कूल खेल का उद्धाटन करेंगे। सप्ताह भर चलने वाले इस अंडर-17 प्रतियोगिता में 16 खेलों के खिलाडी भाग लेंगे जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 199 स्वर्ण, 199 रजत और 275 कांस्य पदक दाव पर हैं।
देश में जमीनी स्तर पर खेलों को पुनर्जीवित करने के मकसद से खेलो इंडिया कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा। उम्मीद है कि इससे विभिन्न खेलों में स्कूली स्तर पर प्रतिभा की पहचान कर उन्हें भविष्य के लिये तैयार किया जायेगा। इसके तहत प्राथमिकता वाले खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आठ साल तक हर साल पांच-पांच लाख रूपये की वित्तीय मदद दी जायेगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



