ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहनी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में निर्मित ताजा संकट के लिए अमेरिका जिम्मेदार है तथा अमेरिका की ओर से क्षेत्र में किये गये अपराध की वैश्विक स्तर पर खुलकर निंदा की जानी चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति के लिए क्षेत्रीय देशों को मिलकर काम करना चाहिए।
राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि श्री रोहानी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफन लोफवेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही। श्री रोहानी ने कहा,‘‘क्षेत्र की ताजा स्थिति के लिए अमेरिका जिम्मेदार है और क्षेत्र में अमेरिका की ओर से किये गये अपराध की हम सभी को स्पष्ट रुप से कड़ निंदा करनी चाहिए।’’
श्री रोहानी ने कहा कि ईरान की ओर से इराक स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत किया गया और यह अपराध नहीं था। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का समाधान एक दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करते हुए केवल क्षेत्रीय देशों द्वारा राजनीतिक वार्ता के माध्यम से हो सकता है। राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बहाल करने के लिए हम सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



