मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में जारी हिंसा का शिकार एक और पत्रकार हो गया जब यहां के उत्तर पश्चिम प्रांत सिनालोआ में कल एक अवार्ड विजेता पत्रकार की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले तीन महीने में यह पांचवा रिपोर्टर है जो हिंसा का शिकार हुआ है।
आनलाइन मीडिया रिपोर्टरों के अनुसार पत्रकार जेवियर वाल्देज पर उस समय अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जब वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। पत्रकार सुरक्षा समिति (सीपीजे) ने राष्ट्रपति एनरिक पेना नाइटो से इसी महीने की शुरुआत में पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दशक में करीब 21 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। सीपीजे ने नशीली दवाओं की तस्करी और संगठित अपराधों के संदर्भ में की गयी व्यापक कवरेज के लिये वाल्देज को 2011 में इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम के अवार्ड से सम्मानित किया था।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



