जंगलों मे आग लगने की घटनाओं के बीच छुट्टियों पर जाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई PM स्कॉट मॉरिसन ने मांगी माफी

Summary :

प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा, “मुझे यकीन है ऑस्ट्रेलियाई समझदार हैं और वह यह समझेंगे कि आप अपने बच्चों से किए वादे पूरे करने की कोशिश करते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कई राज्यों में जंगलों में भीषण आग लगने की घटनाओं के बीच अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हवाई घूमने जाने के लिए रविवार को माफी मांगी। इस भीषण आग की घटनाओं में दो दमकल कर्मियों की मौत भी हो गई और कई घर भी तबाह हुए हैं। 
राष्ट्रीय आपदा के समय प्रधानमंत्री के देश में ना होने पर मचे बबाल के बीच मॉरिसन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तय समय से पहले ही छुट्टियों से लौट आएं। वह शनिवार रात यहां पहुंचे और रविवार सुबह ‘सिडनी में रूरल फायर सर्विस’ मुख्यालय पहुंचे। 

उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद आज पहला संसदीय चुनाव

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है ऑस्ट्रेलियाई समझदार हैं और वह यह समझेंगे कि आप अपने बच्चों से किए वादे पूरे करने की कोशिश करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक प्रधानमंत्री के तौर पर, आपकी और जिम्मेदारियां भी होती हैं और मैं उसे स्वीकार करता हूं और मैं आलोचना भी स्वीकार करता हूं।’’ 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है बल्कि एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करने का समय है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक प्रशिक्षित दमकल कर्मी नहीं हैं, लेकिन मुझे इस बात से सुकून मिलता है कि ऑस्ट्रेलिया के लोग मेरा यहां आना पसंद करेंगे। मैं उनके साथ यहां हूं, क्योंकि वे इस भयावह समय का सामना कर रहे हैं।’’ 

Desk Team