बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नागरिक पंजीकरण रजिस्टर (एनआरसी) विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि यह दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा, “चंद्रशेखर अपने राजनीतिक स्वार्थों के कारण बसपा विरोधी पार्टियों के हाथों में खेल रहे हैं। वह जानबूझकर उन राज्यों में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं जहां बसपा मजबूत स्थिति में है।” बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर बसपा के वोटो को प्रभावित करने के लिए जबरन जेल जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर यूपी के रहने वाले हैं लेकिन वह सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में प्रदर्शन में शामिल होकर जबरन अपनी गिरफ्तारी दी है। मायावती ने कहा कि चंद्रशेखर के ये प्रयास दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा लेने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों को ऐसे संगठनों, तत्वों एवं व्यक्तियों से दूर रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कभी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा, चाहे वे कितना प्रयास क्यों ना कर ले।



Download Android App
Download iOS App



